हो गया मौसम सुहाना शाइ'री करने लगे

तनोज दधीचtanoj dadhich

1 min read · 12.6K reads

हो गया मौसम सुहाना शाइ'री करने लगे
खोल यादों का ख़ज़ाना शाइ'री करने लगे

इक दफ़ा उस ने कहा था कुछ लिखो मेरे लिए
मिल गया हम को बहाना शाइ'री करने लगे

तीर और तलवार तो कब के पुराने हो गए
जब लगाना था निशाना शाइ'री करने लगे

महफ़िलों में चुटकुले पढ़ने लगे कुछ लोग जब
उन सभी को कर रवाना शाइ'री करने लगे

यार पैसा तो कमाते फिर रहे हैं दोस्त सब
नाम हम को था कमाना शाइरी करने लगे

तनोज दधीच
About the poet

तनोज दधीच tanoj dadhich

एक युवा शायर तनोज दधीच जी, जो कि कोटा , राजस्थान के रहने वाले , बेहद खूबसूरत लहजे के शायर हैं उनकी शायरी में आपको मुहब्बत की खुशबू भी मिलती और समाजिक चिंतन भी, हर बात को अपने सरल लहजे में कह देना उनकी पहचान है। तनोज पेशे से एक शायर हैं।

View profile & all 6 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like