ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न था - ताबिश कमाल

ताबिश कमालताबिश कमाल

3 min read · 12.4K reads

ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न था
जब हम सख़ी हुए तो सवाली कोई न था

लिक्खा है दास्ताँ में कि गुलशन उजड़ते वक़्त
गुलचीं बे-शुमार थे माली कोई न था

उस दश्त में मिरा ही हयूला था हर तरफ़
मैं ने ही शम-ए-इश्क़ जला ली कोई न था

जलसे उजड़ गए थे किसी ख़ुद-फ़रेब के
खुद ही जा रहा था वो ताली कोई न था

‘ताबिश’ हर एक दिल में शरारे थे क़हर के
हो पास जिस के सोज़-ए-बिलाली कोई न था
ताबिश कमाल
About the poet

ताबिश कमाल

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ताबिश कमाल

  1. अजब यक़ीन उस शख़्स के गुमान में था - ताबिश कमाल

    अजब यक़ीन उस शख़्स के गुमान में थावो बात करते हुए भी नई उड़ान में था

    12.4K reads
  2. अजीब सुब्ह थी दीवार ओ दर कुछ और से थे - ताबिश कमाल

    अजीब सुब्ह थी दीवार ओ दर कुछ और से थेनिगाह देख रही थी कि घर कुछ और से थे

    12.4K reads
  3. कब खुलेगा कि फ़लक पार से आगे क्या है - ताबिश कमाल

    कब खुलेगा कि फ़लक पार से आगे क्या हैकिस को मालूम कि दीवार से आगे क्या है

    12.4K reads
  4. न देखें तो सुकूँ मिलता नहीं है - ताबिश कमाल

    न देखें तो सुकूँ मिलता नहीं हैहमें आख़िर वो क्यूँ मिलता नहीं है

    12.4K reads
  5. यक़ीं से जो गुमाँ का फ़ासला है - ताबिश कमाल

    यक़ीं से जो गुमाँ का फ़ासला हैज़मीं से आसमाँ का फ़ासला है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like