अजब यक़ीन उस शख़्स के गुमान में था - ताबिश कमाल

ताबिश कमालताबिश कमाल

3 min read · 12.4K reads

अजब यक़ीन उस शख़्स के गुमान में था
वो बात करते हुए भी नई उड़ान में था

हवा भरी हुई फिरती थी अब के साहिल पर
कुछ ऐसा हौसला कष्ती के बादबाँ में था

हमारे भीगे हुए पर नहीं खुले वर्ना
हमें बुलाता सितारा तो आसमान में था

उतर गया है रग-ओ-पय में ज़ाइक़ा उस का
अजीब शहद सा कल रात उस ज़बान में था

खुली तो आँख तो ‘ताबिष’ कमाल ये देखा
वो मेरी रूह में था और मैं मकान में था
ताबिश कमाल
About the poet

ताबिश कमाल

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ताबिश कमाल

  1. अजीब सुब्ह थी दीवार ओ दर कुछ और से थे - ताबिश कमाल

    अजीब सुब्ह थी दीवार ओ दर कुछ और से थेनिगाह देख रही थी कि घर कुछ और से थे

    12.4K reads
  2. कब खुलेगा कि फ़लक पार से आगे क्या है - ताबिश कमाल

    कब खुलेगा कि फ़लक पार से आगे क्या हैकिस को मालूम कि दीवार से आगे क्या है

    12.4K reads
  3. न देखें तो सुकूँ मिलता नहीं है - ताबिश कमाल

    न देखें तो सुकूँ मिलता नहीं हैहमें आख़िर वो क्यूँ मिलता नहीं है

    12.4K reads
  4. यक़ीं से जो गुमाँ का फ़ासला है - ताबिश कमाल

    यक़ीं से जो गुमाँ का फ़ासला हैज़मीं से आसमाँ का फ़ासला है

    12.4K reads
  5. ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न था - ताबिश कमाल

    ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न थाजब हम सख़ी हुए तो सवाली कोई न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like