अजीब सुब्ह थी दीवार ओ दर कुछ और से थे - ताबिश कमाल

ताबिश कमालताबिश कमाल

3 min read · 12.4K reads

अजीब सुब्ह थी दीवार ओ दर कुछ और से थे
निगाह देख रही थी कि घर कुछ और से थे

वो आशियाने नहीं थे जहाँ पे चिड़ियाँ थीं
शजर कुछ और से उन पर समर कुछ और से थे

तमाम कश्तियाँ मंजधार में घिरी हुई थीं
हर एक लहर में बनते भँवर कुछ और से थे

बहुत बदल गया मैदान-ए-जंग का नक़्शा
वो धड़ कुछ और से थे उन पे सर कुछ और से थे

मिरे हलीफ़ मिरे साथ थे लड़ाई में
हर एक शख़्स के तेवर मगर कुछ और से थे

कई पड़ाव थे मंज़िल की राह में ‘ताबिश’
मिरे नसीब में लेकिन सफ़र कुछ और से थे
ताबिश कमाल
About the poet

ताबिश कमाल

View profile & all 7 Poems / Stories

More from ताबिश कमाल

  1. अजब यक़ीन उस शख़्स के गुमान में था - ताबिश कमाल

    अजब यक़ीन उस शख़्स के गुमान में थावो बात करते हुए भी नई उड़ान में था

    12.4K reads
  2. कब खुलेगा कि फ़लक पार से आगे क्या है - ताबिश कमाल

    कब खुलेगा कि फ़लक पार से आगे क्या हैकिस को मालूम कि दीवार से आगे क्या है

    12.4K reads
  3. न देखें तो सुकूँ मिलता नहीं है - ताबिश कमाल

    न देखें तो सुकूँ मिलता नहीं हैहमें आख़िर वो क्यूँ मिलता नहीं है

    12.4K reads
  4. यक़ीं से जो गुमाँ का फ़ासला है - ताबिश कमाल

    यक़ीं से जो गुमाँ का फ़ासला हैज़मीं से आसमाँ का फ़ासला है

    12.4K reads
  5. ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न था - ताबिश कमाल

    ये शहर आफ़तों से तो ख़ाली कोई न थाजब हम सख़ी हुए तो सवाली कोई न था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like