तू भली बात से ही मेरी ख़फ़ा होता है - ताबाँ अब्दुल हई

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

3 min read · 12.4K reads

तू भली बात से ही मेरी ख़फ़ा होता है
आह क्या चाहना ऐसा ही बुरा होता है

तेरे अबरू से मेरा दिल न छुटेगा हरगिज़
गोश्त नाख़ून से भला कोई जुदा होता है

मैं समझता हूँ तुझे ख़ूब तरह ऐ अय्यार
तेरे इस मक्र के इख़्लास से क्या होता है

है कफ़-ए-ख़ाक मेरी बस-के तब-ए-इश्क़ से गर्म
पाँव वाँ जिस का पड़े आबला-पा होता है

दिल मेरा हाथ से जाता है करूँ क्या तदबीर
यार मुद्दत का मेरा हाए जुदा होता है

राह-बर मंज़िल-ए-मक़सूद को दरकार नहीं
शौक़-ए-दिल अपना ही याँ राह-नुमा होता है

ग़ैर हरजाई मेरा यार लिए जाता है
मुझ पे ताबाँ ये सितम आज बड़ा होता है
ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like