ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

4 min read · 12.4K reads

ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहीं
चाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

वस्ल हो वस्ल इलाही कि मुझे ताब नहीं
दूर हूँ दूर मेरे हिज्र के अय्याम कहीं

लग रही हैं तेरे आशिक़ की जो आँखें छत से
तुज को देखा था मगर उन ने लब-ए-बाम कहीं

आशिक़ों के भी लड़ाने की तुझे क्या ढब है
चश्म-बाज़ी है कहीं बोसा ओ पैग़ाम कहीं

यमनी की सी तरह लख़्त-ए-जिगर पर खोदूँ
मुज को मालूम अगर होवे तेरा नाम कहीं

हिज्र में उस बुत-ए-काफ़िर के तड़पते हैं पड़े
अहल-ए-ज़ुन्नार कहीं साहिब-ए-इस्लाम कहीं

आरज़ू है मेरे ‘ताबाँ’ को भी अब ऐ क़ातिल
कि बर आए तेरे हाथों से मेरा काम कहीं
ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. मुझे ऐश ओ इशरत की क़ुदरत नहीं - ताबाँ अब्दुल हई

    मुझे ऐश ओ इशरत की क़ुदरत नहीं हैकरूँ तर्क-ए-दुनिया तो हिम्मत नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like