दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

2 min read · 12.4K reads

दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ
रश्क से शम्मा को जलाता हूँ

वो मेरा शोख़ है निपट चंचल
भाग जाता है जब बुलाता हूँ

उस परी-रू को देखता हूँ जब
हो के दीवाना सुध भुलाता हूँ

मुझ को देता है गालियाँ उठ कर
नींद से जब उसे जगाता हूँ

जब मुझे घेरता है ग़म ‘ताबाँ’
साग़र-ए-मय को भर पिलाता हूँ
ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  2. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  3. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  4. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads
  5. मुझे ऐश ओ इशरत की क़ुदरत नहीं - ताबाँ अब्दुल हई

    मुझे ऐश ओ इशरत की क़ुदरत नहीं हैकरूँ तर्क-ए-दुनिया तो हिम्मत नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like