शब को फिरे वो रश्क-ए-माह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

ताबाँ अब्दुल हईताबाँ अब्दुल हई

1 min read · 12.5K reads

शब को फिरे वो रश्क-ए-माह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

दिन को फिरूँ मैं दाद-ख़्वाह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

क़िबला न सर-कशी करो हुस्न पे अपने इस क़दर

तुम से बहुत हैं कज-कुलाह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

ख़ाना-ख़राब-ए-इश्क़ ने खो के मिरी हया-ओ-शर्म

मुझ को किया ज़लील आह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

तू ने जो कुछ कि की जफ़ा ता-दम-ए-क़त्ल मैं सही

मेरी वफ़ा के हैं गवाह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

तेरी कमंद-ए-ज़ुल्फ़ के मुल्क-ब-मुल्क हैं असीर

बिस्मिल-ए-ख़ंजर-निगाह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

कल तू ने किस का ख़ूँ किया मुझ को बता कि आज है

शोर ओ फ़ुग़ाँ ओ आह आह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

मुझ को बुला के क़त्ल कर या तो मिरे गुनाह बख़्श

हूँ मैं कहाँ तलक तबाह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

सीना-फ़िगार ओ जामा-चाक गिर्या-कुनाँ ओ नारा-ज़न

फिरते हैं तेरे दाद-ख़्वाह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

'ताबाँ' तिरे फ़िराक़ में सर को पटकता रात दिन

फिरता है मिस्ल-ए-महर-ओ-माह ख़ाना-ब-ख़ाना कू-ब-कू

ताबाँ अब्दुल हई
About the poet

ताबाँ अब्दुल हई

View profile & all 59 Poems / Stories

More from ताबाँ अब्दुल हई

  1. दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँ - ताबाँ अब्दुल हई

    दाग़-ए-दिल अपना जब दिखाता हूँरश्क से शम्मा को जलाता हूँ

    12.4K reads
  2. देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल - ताबाँ अब्दुल हई

    देख उस को ख़्वाब में जब आँख खुल जाती है सुब्हक्या कहूँ मैं क्या क़यामत मुझ पे तब लाती है सुब्ह

    12.4K reads
  3. दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए - ताबाँ अब्दुल हई

    दिल-बर से दर्द-ए-दिल न कहूँ हाए कब तलकख़ामोश उस के ग़म में रहूँ हाए कब तलक

    12.4K reads
  4. ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़ैर के हाथ में उस शोख़ का दामान है आजमैं हूँ और हाथ मेरा और ये गिरेबान है आज

    12.4K reads
  5. ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम - ताबाँ अब्दुल हई

    ग़म में रोता हूँ तेरे सुब्ह कहीं शाम कहींचाहने वाले को होता भी है आराम कहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like