फ़ज़ा में परिंदों की चहकार क्या थी

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

फ़ज़ा में परिंदों की चहकार क्या थी

कहानी सी दरिया के उस पार क्या थी

अचानक निकल आया बस्ती में सूरज

मिरी आरज़ूओं की रफ़्तार क्या थी

जो इक़रार की सब हदें मिट गईं थीं

शब-ए-वस्ल वो तर्ज़-ए-इंकार क्या थी

मनाना पड़ा फ़त्ह का जश्न मुझ को

मिरी जीत क्या थी मिरी हार क्या थी

हमेशा मुझे हिज्र में उस ने रक्खा

न जाने मोहब्बत की महकार क्या थी

भरे शहर में रह गया वो अकेला

वो लड़की किसी की तरफ़-दार क्या थी

कभी तेरे सपने मयस्सर न आए

मिरे साथ शब-हा-ए-बेदार क्या थी

कोई दर्द था या सँदेसा था कोई

उन आँखों में अश्कों भरी धार क्या था

कभी मुझ पे खुल जा ऐ सुब्ह-ए-गुरेज़ाँ

बता रत-जगों की वो तकरार क्या थी

'सदफ़' मैं कभी ख़ुद से मिलने न पाई

मिरे दरमियाँ कोई दीवार क्या थी

रक़ीब आए मेरी अयादत की ख़ातिर

ये 'सुग़रा-सदफ़' तेरी बीमार क्या थी

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

शुभ्रामैं तुम्हें एक एकदम नए नाम से पुकारना चाहता हूँप्रेम में जलते हुए बुख़ार में जलने वाले क़िस्सों से बहुत ईर्ष्या रखता आया हूँ— अमन त्रिपाठीनौ बत्ती टॉकीज़एकबार-बार लौटती हूँ उन रास्तों पर— अजंता देवअजीब होती है ये मोहब्बत - नज़्मनसीब वालों के दिल में जब भी ये जागती हैतो पहले नींदें उजाड़ती है— नजमा शाहीन खोसाइस गली के मोड़ पर - नज़्मइस गली के मोड़ पर इक अज़ीज़ दोस्त नेमेरे अश्क पोंछ कर— फ़हमीदा रियाज़वाजिद अली शाह अख़्तर के शेरयही तशवीश शब-ओ-रोज़ है बंगाले मेंलखनऊ फिर कभी दिखलाए मुक़द्दर मेरा— वाजिद अली शाह अख़्तरसय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम के शेरये किस ज़ोहरा-जबीं की अंजुमन में आमद आमद हैबिछाया है क़मर ने चाँदनी का फ़र्श महफ़िल में— सय्यद यूसुफ़ अली खाँ नाज़िम