बना दिया है मुझे बेवफ़ा वफ़ा कर के

सुग़रा सदफ़सुग़रा सदफ़

1 min read · 12.4K reads

बना दिया है मुझे बेवफ़ा वफ़ा कर के

ये क्या किया है मिरे दर्द की दवा कर के

मैं आप अपनी मुख़ालिफ़ थी अपनी दुश्मन थी

मुझे ही मुझ से ये अच्छा किया जुदा कर के

मिरे जमाल को सँवला दिया भला किस ने

मिरी तरफ़ मिरे सूरज का आइना कर के

सफ़र के ख़्वाब भरे-दिन चुरा लिए उस ने

कुछ और कम मिरी मंज़िल का रास्ता कर के

ये लोग क्या मिरे बारे में सोचते होंगे

मैं सोचती हूँ हर इक से तिरा पता कर के

बयान कर न सकी हाल-ए-दिल 'सदफ़' वर्ना

चली गई थी गली तक तो हौसला कर के

सुग़रा सदफ़
About the poet

सुग़रा सदफ़

जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 39 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like