ज़ब्त की क़ैद-ए-सख़्त ने हम को रिहा नहीं किया

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

ज़ब्त की क़ैद-ए-सख़्त ने हम को रिहा नहीं किया

दर्द पे दर्द उठा मगर शोर बपा नहीं किया

दुनिया ने क्या नहीं किया हम ने गिला नहीं किया

सब से बुराई ली मगर तुम को ख़फ़ा नहीं किया

जो भी मुतालिबा हुआ उज़्र ज़रा नहीं किया

अब तो नहीं कहोगे तुम व'अदा वफ़ा नहीं किया

उम्र गुज़र गई तुम्हें अपना नहीं बना सके

सहने को क्या नहीं सहा करने को क्या नहीं किया

हाथ में अपना हाथ दो आओ हमारा साथ दो

उस का भी दिल तो था मगर दिल का कहा नहीं किया

मैं तो मरीज़-ए-इश्क़ हूँ मेरी सेहत सेहत नहीं

अच्छा मुझे नहीं क्या तुम ने बुरा नहीं किया

शायद वो दिन भी आएगा जिस दिन कहेंगे हम से वो

'अंजुम' मैं शर्मसार हूँ तेरा कहा नहीं किया

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  4. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  5. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like