ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

इंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

दर दर की ख़ाक छान रहे हैं अभी तलक

दिल से हयात-आश्ना वहशत नहीं गई

कुछ पुर-ख़ुलूस दोस्त मयस्सर हैं इस लिए

आँखों से ख़ुश-गुमानी की आदत नहीं गई

जब तक नफ़स में सब्र-ओ-क़नाअत थे ख़ेमा-ज़न

घर से हमारे रिज़्क़ की बरकत नहीं गई

लम्हा-ब-लम्हा टूटते रहने के बावजूद

कोहसार-ए-ख़ुश-जमाल की रिफ़अत नहीं गई

सद-शुक्र सुन रहा हूँ मैं अब भी सदा-ए-वक़्त

इस शोर में भी मेरी समाअ'त नहीं गई

मुरझा गया किताब में रक्खा हुआ ये फूल

लेकिन हनूज़ इस की लताफ़त नहीं गई

दामान-ए-चश्म-ए-शौक़ लहू से है तर-ब-तर

आँखों से फिर भी ख़्वाब की चाहत नहीं गई

पगड़ी बता रही है कि सर पर ग़ुरूर से

कोताह-क़ामती की अलामत नहीं गई

उस को ज़मीं भी चाहिए वो भी कफ़न के साथ

मर कर भी आदमी की ज़रूरत नहीं गई

इस बार सैल-ए-अश्क-ए-नदामत के साथ 'राज़'

आँखों से रौशनी-ए-नदामत नहीं गई

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

    वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वोअभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

    12.4K reads
  2. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  3. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  4. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads
  5. किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सके

    किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सकेहम अपने दिल की लगी दिल-लगी बना न सके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल