वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

सूफ़िया अनजुम ताजसूफ़िया अनजुम ताज

1 min read · 12.4K reads

वो एक लड़की जो ख़ंदा-लब थी न जाने क्यूँ चश्म-तर गई वो

अभी तो बैठी सिसक रही थी अभी न जाने किधर गई वो

वो लड़की लगती थी अजनबी सी ज़रा से खटके पे चौंकती थी

ये उस के साथ हादसा हुआ क्या कि बैठे बैठे बिखर गई वो

वो कोई शय अपनी खो चुकी थी वो ढूँढती उस को फिर रही थी

वो शहर शहर और गाँव गाँव तलाश में दर-ब-दर गई वो

न हम-नवा था न हम-ज़बाँ था न दर्द का कोई राज़-दाँ था

बस अपनी आँखों से क़तरा क़तरा टपक टपक कर बिखर गई वो

न कोई दीवार-ओ-दर था कोई न हम-सफ़र हम-सुख़न था कोई

बिचारी का कोई घर कहाँ था कि कह दें हम अपने घर गई वो

तमाम अंजान कूचे गलियाँ तमाम काँटे तमाम छुरियाँ

किसी तरह अपना दिल सँभाले बचा के दामन गुज़र गई वो

किसी से क़ौल-ओ-क़रार था क्या कि वा'दों का ए'तिबार था क्या

जहाँ कोई सुर्ख़ जोड़ा देखा तो दिल को थामे ठहर गई वो

सितारों से जा के मिल गई है कि बादलों में छुपी हुई है

उड़ान उस की बहुत बड़ी थी अगरचे बे-बाल-ओ-पर गई वो

रही वो सारे चमन में 'अंजुम' बे-आश्ना और बे-शनासा

मैं कहती हूँ पार उतर गई वो ज़माना कहता है मर गई वो

सूफ़िया अनजुम ताज
About the poet

सूफ़िया अनजुम ताज

जन्म : पटना, बिहार

View profile & all 18 Poems / Stories

More from सूफ़िया अनजुम ताज

  1. तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रही

    तिरी याद जो मेरे दिल में है बस उसी की जल्वागरी रहीमिरा ग़म भी ताज़ा-ब-ताज़ा है मिरी शाख़-ए-फ़न भी हरी रही

    12.4K reads
  2. ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गई

    ख़ाना-ब-दोश रहने की आदत नहीं गईइंसाँ के दिल से ख़्वाहिश-ए-हिजरत नहीं गई

    12.4K reads
  3. वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबू

    वो ताज़ा रंग-ए-शफ़क़ वो बहार की ख़ुशबूवो कच्ची गलियों में उड़ते ग़ुबार की ख़ुशबू

    12.4K reads
  4. उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जाते

    उस ने देखा था कल अंदाज़ से जाते जातेकि मुझे चैन न आया कहीं आते आते

    12.4K reads
  5. किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सके

    किया था ज़ब्त का दावा मगर निभा न सकेहम अपने दिल की लगी दिल-लगी बना न सके

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like