निगाह मुझ से मिलाने की उन में ताब नहीं

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

निगाह मुझ से मिलाने की उन में ताब नहीं

मेरे सवाल का शायद कोई जवाब नहीं

बहुत दिनों से कोई दिल में इज़्तिराब नहीं

समाया आँखों में अब और कोई ख़्वाब नहीं

मिरी अना तो अभी सर-बुलंद है मुझ में

मुझे शिकस्त भी दे कर वो कामयाब नहीं

ख़ुदा का शुक्र है शर्म-ओ-हया सलामत है

वो आईना है मगर मैं भी बे-हिजाब नहीं

बहार आने को आई समाँ नहीं बदला

खिले है ख़ार हर इक शाख़ पर गुलाब नहीं

यहाँ दिमाग़ नहीं दिल की होती है तालीम

हुज़ूर-ए-इश्क़ के मकतब का कुछ निसाब नहीं

हिजाब में है हर इक राज़ मेरी हस्ती का

ज़माना शौक़ से पढ़ ले ये वो किताब नहीं

कोई बताए कि सँभलें तो किस तरह सँभलें

मिली हैं ठोकरें इतनी कि कुछ हिसाब नहीं

हाँ मेरे फ़न से मुनव्वर है इक जहाँ लेकिन

मैं एक ज़र्रा-ए-ख़ाकी हूँ आफ़्ताब नहीं

'सिया' सुकून से बाक़ी है जो गुज़र जाए

अब और रंज सहूँ इतनी मुझ में ताब नहीं

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश