हम ने चाहा उसे उसी के बग़ैर

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

हम ने चाहा उसे उसी के बग़ैर

काट दी उम्र ज़िंदगी के बग़ैर

ऐसे भी कुछ चराग़ होते हैं

जलते रहते हैं रौशनी के बग़ैर

हो गए पार हम तसव्वुर में

नाव चलती रही नदी के बग़ैर

ज़ब्त क्या है ये पोछिए हम से

मुस्कुराए हैं हम ख़ुशी के बग़ैर

घुट के रह जाएगा अकेले में

आदमी क्या हैं आदमी के बग़ैर

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

सारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैसारी दौलत तिरे क़दमों में पड़ी लगती हैतू जहाँ होता है क़िस्मत भी गड़ी लगती है— मुनव्वर रानाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यकविताजोत-कोड़ डालो इस परती आदमी-ज़मीन कोलोहे के तेज़ फाल से तोड़-तोड़ डालो— हीरेन भट्टाचार्यविचारतुमने दिया एक विचारऔर उसे फूलों से लाद दिया— हरीशचंद्र पांडे