ज़माना लाख समझता हो अहमियत मेरी

सिया सचदेवसिया सचदेव6 Sept 1970

1 min read · 12.4K reads

ज़माना लाख समझता हो अहमियत मेरी

मिरी नज़र में नहीं कोई हैसियत मेरी

कोई तो था जो मिरी ज़िंदगी से गुज़रा था

बता रही हैं ज़माने को कैफ़ियत मेरी

मैं सारी दुनिया को अपना ही घर समझने लगूँ

न कोई शहर हो मेरा न शहरियत मेरी

नवाज़िशों ने ज़माने की मुझ को चौंकाया

मुझे कहाँ थी पता कोई ख़ासियत मेरी

ये शेर-ओ-शायरी मेरी ये मेरे चंद ख़याल

यही असासा मिरा ये ही मिलकियत मेरी

छुपा के दर्द जो करती रही अदाकारी

समझ में आ गई अब तुम को असलियत मेरी

मैं इन दुखों का गिला किस लिए करूँ ऐ 'सिया'

इन्ही दुखों ने निखारी है शख़्सियत मेरी

सिया सचदेव
About the poet

सिया सचदेव

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like