इक क़यामत का घाव आँखें थीं

सीमा ग़ज़लसीमा ग़ज़ल17 Feb 1964

1 min read · 12.4K reads

इक क़यामत का घाव आँखें थीं

इश्क़ तूफ़ाँ में नाव आँखें थीं

रास्ता दिल तलक तो जाता था

उस का पहला पड़ाव आँखें थीं

एक तहज़ीब था बदन उस का

उस पे इक रख-रखाव आँखें थीं

जिन को उस ने चराग़ समझा था

उस को ये तो बताओ आँखें थीं

दिल में उतरा वो देर से लेकिन

मेरा पहला लगाव आँखें थीं

क़तरा क़तरा जो बह गईं कल शब

आओ तुम देख जाओ आँखें थीं

सीमा ग़ज़ल
About the poet

सीमा ग़ज़ल

मूल नाम : सीमा ग़ज़ल जन्म : 17 Feb 1964 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2005200479

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like