बारिश थी और अब्र था दरिया था और बस

सीमा ग़ज़लसीमा ग़ज़ल17 Feb 1964

1 min read · 12.4K reads

बारिश थी और अब्र था दरिया था और बस

जागी तो मेरे सामने सहरा था और बस

आया ही था ख़याल कि फिर धूप ढल गई

बादल तुम्हारी याद का बरसा था और बस

ऐसा भी इंतिज़ार नहीं था कि मर गए

हाँ इक दिया दरीचे में रक्खा था और बस

तुम थे न कोई और था आहट न कोई चाप

मैं थी उदास धूप थी रस्ता था और बस

यूँ तो पड़े रहे मिरे पैरों में माह-ओ-साल

मुट्ठी में मेरी एक ही लम्हा था और बस

सीमा ग़ज़ल
About the poet

सीमा ग़ज़ल

मूल नाम : सीमा ग़ज़ल जन्म : 17 Feb 1964 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2005200479

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like