साँस की मोहलत क्या कर लेगी

सीमा ग़ज़लसीमा ग़ज़ल17 Feb 1964

1 min read · 12.5K reads

साँस की मोहलत क्या कर लेगी

अब ये सुहूलत क्या कर लेगी

बेबस कर के रख देगी ना

और मोहब्बत क्या कर लेगी

क्या कर लेगा चारागर भी

दर्द की शिद्दत क्या कर लेगी

एक जहन्नुम काट लिया है

अब ये क़यामत क्या कर लेगी

मैं ही अपने साथ नहीं जब

उस की रिफ़ाक़त क्या कर लेगी

मेरा आँगन सहरा जैसा

दश्त की वहशत क्या कर लेगी

सीमा ग़ज़ल
About the poet

सीमा ग़ज़ल

मूल नाम : सीमा ग़ज़ल जन्म : 17 Feb 1964 | लाहौर, पंजाब LCCN : n2005200479

View profile & all 21 Poems / Stories