ज़ुल्मत-ए-शब ही सहर हो जाएगी

Sikandar Ali WajdSikandar Ali Wajd1 Jan 1914 – 1 Jan 1983

1 min read · 12.5K reads

ज़ुल्मत-ए-शब ही सहर हो जाएगी

शिद्दत-ए-ग़म चारागर हो जाएगी

रोने वाले यूँ मुसीबत पर न रो

ज़िंदगी इक दर्द-ए-सर हो जाएगी

बाद-ए-तामीर-ए-मकाँ ज़ंजीर-ए-ग़म

उल्फ़त-ए-दीवार-ओ-दर हो जाएगी

ला दलील-ए-इश्क़-ओ-मस्ती दरमियाँ

ख़त्म बहस-ए-ख़ैर-ओ-शर हो जाएगी

ज़िक्र अपना जा-ब-जा अच्छा नहीं

सब कहानी बे-असर हो जाएगी

सुब्ह-ए-राहत के तसव्वुर के तुफ़ैल

हर शब-ए-ग़म मुख़्तसर हो जाएगी

सिर्फ़-ओ-अज़्म-ए-आतशीं दरकार है

उम्र सरगर्म-ए-सफ़र हो जाएगी

आ रहा है इंक़िलाब-ए-हश्र-ख़ेज़

ज़िंदगी ज़ेर-ओ-ज़बर हो जाएगी

Sikandar Ali Wajd
About the poet

Sikandar Ali Wajd

Sikandar Ali Wajd (1914–1983) was a talented Urdu poet from Aurangabad, Maharashtra India. He had equal proficiency in composing gazals and poems. Literary works He was President of the Anjuman Taraqqi-i-Urdu, Maharashtra and was awarded Padma Shri in 1970 fo…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like