रंग लाया दिवाना-पन मेरा

Sikandar Ali WajdSikandar Ali Wajd1 Jan 1914 – 1 Jan 1983

1 min read · 12.5K reads

रंग लाया दिवाना-पन मेरा

सी रहे हैं वो पैरहन मेरा

मैं नवेद-ए-बहार लाया था

तज़्किरा हर चमन चमन मेरा

शबनम-ए-फ़िक्र-ओ-गुल्सितान-ए-सुख़न

जगमगाता है फूलबन मेरा

लाला-ओ-गुल खिले हैं काँटों पर

इन में उलझा था पैरहन मेरा

ये भी अब तक नहीं हुआ मालूम

मैं सजन का हूँ या सजन मेरा

जो भी है सब तिरी इनायत है

जान मेरी न ये बदन मेरा

क्या तुझे भी ख़याल आता है

कभी भूले से जान-ए-मन मेरा

उस ने देखा था मुस्कुरा के कभी

उम्र भर दिल रहा मगन मेरा

ऐ शराब-ए-सुख़न के मतवाले

कुछ सुख़न ही नहीं है फ़न मेरा

'वज्द' किस का वतन कहाँ का वतन

वो जहाँ हैं वहीं वतन मेरा

Sikandar Ali Wajd
About the poet

Sikandar Ali Wajd

Sikandar Ali Wajd (1914–1983) was a talented Urdu poet from Aurangabad, Maharashtra India. He had equal proficiency in composing gazals and poems. Literary works He was President of the Anjuman Taraqqi-i-Urdu, Maharashtra and was awarded Padma Shri in 1970 fo…

View profile & all 15 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like