सड़क-छाप - नज़्म

सिदरा सहर इमरानसिदरा सहर इमरान

1 min read · 12.4K reads

पोलियो के क़तरे पीने से

भिकारियों की बंदर-बाँट में कैसे कमी आ सकती है?

जबकि

गदागरों के रूहानी पेशवा

इश्तिहार देते हैं

कि उन्हें

बग़ैर हाथ पाँव वाले लोगों की

अशद ज़रूरत है

और मुझे

हँसी आती है

उन मर जाने वालों पर

जो वैक्सीनों में भर दिए गए

सिदरा सहर इमरान
About the poet

सिदरा सहर इमरान

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like