ख़ूब रोका शिकायतों से मुझे

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

ख़ूब रोका शिकायतों से मुझे

तू ने मारा इनायतों से मुझे

वाजिब-उल-क़त्ल उस ने ठहराया

आयतों से रिवायतों से मुझे

कहते क्या क्या हैं देख तो अग़्यार

यार तेरी हिमायतों से मुझे

क्या ग़ज़ब है कि दोस्त तू समझे

दुश्मनों की रिआयतों से मुझे

दम-ए-गिर्या कमी न कर ऐ चश्म

शौक़ कम है किफ़ायतों से मुझे

कमी-ए-गिर्या ने जला मारा

हुआ नुक़साँ किफ़ायतों से मुझे

ले गई इश्क़ की हिदायत 'ज़ौक़'

उन कने सब निहायतों से मुझे

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like