मरज़-ए-इश्क़ जिसे हो उसे क्या याद रहे

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

मरज़-ए-इश्क़ जिसे हो उसे क्या याद रहे

न दवा याद रहे और न दुआ याद रहे

तुम जिसे याद करो फिर उसे क्या याद रहे

न ख़ुदाई की हो परवा न ख़ुदा याद रहे

लोटते सैकड़ों नख़चीर हैं क्या याद रहे

चीर दो सीने में दिल को कि पता याद रहे

रात का वादा है बंदे से अगर बंदा-नवाज़

बंद में दे लो गिरह ता कि ज़रा याद रहे

क़ासिद-ए-आशिक़-ए-सौदा-ज़दा क्या लाए जवाब

जब न मालूम हो घर और न पता याद रहे

देख भी लेना हमें राह में और क्यूँ साहब

हम से मुँह फेर के जाना ये भला याद रहे

तेरे मदहोश से क्या होश ओ ख़िरद की हो उम्मीद

रात का भी न जिसे खाया हुआ याद रहे

कुश्ता-ए-नाज़ की गर्दन पे छुरी फेरो जब

काश उस वक़्त तुम्हें नाम-ए-ख़ुदा याद रहे

ख़ाक बर्बाद न करना मिरी उस कूचे में

तुझ से कह देता हूँ मैं बाद-ए-सबा याद रहे

गोर तक आए तो छाती पे क़दम भी रख दो

कोई बे-दिल इधर आए तो पता याद रहे

तेरा आशिक़ न हो आसूदा ब-ज़ेर-ए-तूबा

ख़ुल्द में भी तिरे कूचे की हवा याद रहे

बाज़ आ जाएँ जफ़ा से जो कभी आप तो फिर

याद आशिक़ को न कीजेगा भला याद रहे

दाग़-ए-दिल पर मिरे फाहा नहीं है अँगारा

चारागर लीजो न चुटकी से उठा याद रहे

ज़ख़्म-ए-दिल बोले मिरे दिल के नमक-ख़्वारों से

लो भला कुछ तो मोहब्बत का मज़ा याद रहे

हज़रत-ए-इश्क़ के मकतब में है तालीम कुछ और

याँ लिक्खा याद रहे और न पढ़ा याद रहे

गर हक़ीक़त में है रहना तो न रख ख़ुद-बीनी

भूले बंदा जो ख़ुदी को तो ख़ुदा याद रहे

आलम-ए-हुस्न ख़ुदाई है बुतों की ऐ 'ज़ौक़'

चल के बुत-ख़ाने में बैठो कि ख़ुदा याद रहे

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश