दूद-ए-दिल से है ये तारीकी मिरे ग़म-ख़ाना में

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

दूद-ए-दिल से है ये तारीकी मिरे ग़म-ख़ाना में

शम्अ' है इक सोज़न-ए-गुम-गश्ता इस काशाना में

मैं हूँ वो ख़िश्त-ए-कुहन मुद्दत से इस वीराने में

बरसों मस्जिद में रहा बरसों रहा मय-ख़ाना में

मैं वो कैफ़ी हूँ कि पानी हो तो बन जाए शराब

जोश-ए-कैफ़िय्यत से मेरी ख़ाक के पैमाना में

बर्क़-ए-ख़िर्मन-सोज़ दानाई है ना-फ़हमी तिरी

वर्ना क्या क्या लहलहाते खेत हैं हर दाना में

किस नज़ाकत से है देखो इत्तिहाद-ए-हुस्न-ओ-इश्क़

ज़ुल्फ़ वाँ शाने ने खींची दर्द है याँ शाना में

वहशत ओ ना-आश्नाई मस्ती ओ बेगानगी

या तिरी आँखों में देखी या तिरे दीवाना में

इश्क़ को नश्व-ओ-नुमा मंज़ूर है कब वर्ना सब्ज़

तुख़्म-ए-अश्क-ए-शम्अ हो ख़ाकिस्तर-ए-परवाना में

होश का दावा है बेहोशों को ज़ेर-ए-आसमाँ

ख़ुम-नशीं मिस्ल-ए-फ़लातूँ सब हैं इस ख़ुम-ख़ाना में

पत्थरों में ठोकरें खाता है नाहक़ सैल-ए-आब

पूछो क्या ले जाएगा आ कर मिरे ग़म-ख़ाना में

एक पत्थर पूजने को शैख़-जी का'बे गए

'ज़ौक़' हर बुत क़ाबिल-ए-बोसा है इस बुत-ख़ाना में

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश