जब चला वो मुझ को बिस्मिल ख़ूँ में ग़लताँ छोड़ कर

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़शेख़ इब्राहीम ज़ौक़1 Aug 1790 – 1 Nov 1854

1 min read · 12.4K reads

जब चला वो मुझ को बिस्मिल ख़ूँ में ग़लताँ छोड़ कर

क्या ही पछताता था मैं क़ातिल का दामाँ छोड़ कर

मैं वो मजनूँ हूँ जो निकलूँ कुंज-ए-ज़िंदाँ छोड़ कर

सेब-ए-जन्नत तक न खाऊँ संग-ए-तिफ़्लाँ छोड़ कर

पीवे मेरा ही लहू मानी जो लब उस शोख़ के

खींचे तो शंगर्फ़ से ख़ून-ए-शहीदाँ छोड़ कर

मैं हूँ वो गुमनाम जब दफ़्तर में नाम आया मिरा

रह गया बस मुंशी-ए-क़ुदरत जगह वाँ छोड़ कर

साया-ए-सर्व-ए-चमन तुझ बिन डराता है मुझे

साँप सा पानी में ऐ सर्व-ख़िरामाँ छोड़ कर

हो गया तिफ़्ली ही से दिल में तराज़ू तीर-ए-इश्क़

भागे हैं मकतब से हम औराक़-ए-मीज़ाँ छोड़ कर

अहल-ए-जौहर को वतन में रहने देता गर फ़लक

लाल क्यूँ इस रंग से आता बदख़्शाँ छोड़ कर

शौक़ है उस को भी तर्ज़-ए-नाला-ए-उश्शाक़ से

दम-ब-दम छेड़े है मुँह से दूद-ए-क़ुल्याँ छोड़ कर

दिल तो लगते ही लगे गा हूरयान-ए-अदन से

बाग़-ए-हस्ती से चला हूँ हाए परियाँ छोड़ कर

घर से भी वाक़िफ़ नहीं उस के कि जिस के वास्ते

बैठे हैं घर-बार हम सब ख़ाना-वीराँ छोड़ कर

वस्ल में गर होवे मुझ को रूयत-ए-माह-ए-रजब

रू-ए-जानाँ ही को देखूँ मैं तो क़ुरआँ छोड़ कर

इन दिनों गरचे दकन में है बड़ी क़द्र-ए-सुख़न

कौन जाए 'ज़ौक़' पर दिल्ली की गलियाँ छोड़ कर

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़
About the poet

शेख़ इब्राहीम ज़ौक़

उपनाम : 'ज़ौक़' मूल नाम : शेख़ मोहम्मद इब्राहीम जन्म : 01 Aug 1790 निधन : 01 Nov 1854 संबंधी : ज़हीर देहलवी (शिष्य), मोहम्मद हुसैन आज़ाद (शिष्य), अनवर देहलवी (शिष्य) उर्दू ज़बान और मुहावरे पर ज़बरदस्त गिरफ़्त रखने वाले शायर और नस्र (गद्य) में मुहम्मद हसन आज़ाद और…

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश