काश ऐसी भी कोई साअ'त हो

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्असय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ16 May 1957

1 min read · 12.4K reads

काश ऐसी भी कोई साअ'त हो

रू-ब-रू आप ही की सूरत हो

सोचती हूँ तो दिल धड़कता है

तुम मिरे जिस्म की हरारत हो

कितने सज्दों का क़र्ज़ है मुझ पर

सर झुका लूँ अगर इजाज़त हो

नींद आँखों में इस लिए आई

उन के आने की कब बशारत हो

मुझ को भेजा गया है ये कह कर

तुम मिरे इश्क़ की अमानत हो

हम भी कर लें नमाज़ की निय्यत

हुस्न वाले तिरी इमामत हो

तर्क दुनिया करूँगी जब मैं भी

सामने मेरे जाम-ए-वहदत हो

हिज्र की शब में वस्ल का लम्हा

अब तो हर दिन यही करामत हो

यूँ पिघलने से कुछ नहीं हासिल

'शम्अ'' जलना तिरी मोहब्बत हो

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ
About the poet

सय्यदा नफ़ीस बानो शम्अ

मूल नाम : नफ़ीस बानो जन्म : 16 May 1957 | ग़ाज़ीपुर, उत्तर प्रदेश

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश