आ जा नन्ही चिड़िया आ जा
आ कर मुझ को गीत सुना जा
दरवाज़े के मोड़ से मुड़ कर
अब्बा जी की मेज़ से उड़ कर
अम्मी के कमरे में आ जा
ले ये मीठा बिस्कुट खा जा
आँगन में तू फुदक रही है
दीवारों पर उचक रही है
आ जा मेरी गोद में आ जा
तुझ को सुनाऊँगा मैं बाजा
तू बन जा मेरी हम-जोली
मिल कर खेलें आँख-मिचोली
कब से मैं बैठा हूँ अकेला
कोई भी मेरे साथ न खेला
भाई बहन स्कूल गए हैं
अब्बू अम्मी घर में नहीं हैं
मैं ख़ाली घर में घबराता
कोई न मेरा जी बहलाता
आ जा मुझ से डरती क्यूँ है
डरती और झिझकती क्यूँ है








