गीत ख़ुशी के मिल कर गाओ
नन्ही मुन्नी चिड़ियो आओ
चिड़िया की शादी है आज
चिड़िया की शादी है आज
लो वो बजने लगी शहनाई
मैना गीत सुनाती आई
चिड़िया की शादी है आज
चिड़िया की शादी है आज
बुलबुल ने है सेहरा गाया
नाच कबूतर ने दिखलाया
चिड़िया की शादी है आज
चिड़िया की शादी है आज
मेहमाँ आए करो स्वागत
अब होगी शादी की दावत
चिड़िया की शादी है आज
चिड़िया की शादी है आज
मुर्ग़ी तोहफ़ा अण्डा लाई
मुर्ग़े ने दी आ के बधाई
चिड़िया की शादी है आज
चिड़िया की शादी है आज
तोता मीठे फल ले आया
उजला कर कंटास भी आया
चिड़िया की शादी है आज
चिड़िया की शादी है आज
चले बराती हँसते गाते
दूल्हा दुल्हन जी को लुभाते
चिड़िया की शादी है आज
चिड़िया की शादी है आज








