आज़ादी का गीत - नज़्म

सय्यदा फ़रहतसय्यदा फ़रहत1 Apr 1938 – 11 Feb 2003

1 min read · 12.4K reads

देस हुआ आज़ाद हमारा घर घर दीप जलाएँगे

मिल कर जश्न मनाएँगे हम गीत ख़ुशी के गाएँगे

अपने बाग़ के माली हम हैं हम ही ख़ुद रखवाले हैं

नए निराले फूलों से हम फुलवारी महकाएँगे

भूक ग़रीबी और बे-कारी दूर करेंगे भारत से

देस के कोने कोने में हम ख़ुश-हाली फैलाएँगे

तन मन के सब रोग मिटा कर दूर करेंगे बीमारी

देस के रहने वालों को हम सेहत-मंद बनाएँगे

दीन धर्म के नाम पे झगड़ा कोई न होने पाएगा

दीन धर्म की सच्ची बातें इंसाँ को समझाएँगे

अम्न की देवी के हैं पुजारी अम्न के हम पर्चारक हैं

अम्न संदेसा ले कर साथी नगर नगर हम जाएँगे

सय्यदा फ़रहत
About the poet

सय्यदा फ़रहत

मूल नाम : करामत फ़ातिमा जन्म : 01 Apr 1938 | भोपाल, मध्य प्रदेश निधन : 11 Feb 2003

View profile & all 46 Poems / Stories

More from सय्यदा फ़रहत

  1. न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिए

    न क़सीदा न ग़ज़ल और न रुबाई लिखिएदौर-ए-मौजूदा में कुछ दिल की तबाही लिखिए

    12.4K reads
  2. ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानें

    ये हिर्स-ओ-हवस के सौदाई आदाब-ए-मोहब्बत क्या जानेंये इश्क़ के मा'नी क्या समझें ये हुस्न की क़ीमत क्या जानें

    12.4K reads
  3. वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में है

    वो रूह बन के मिरी फ़िक्र और शुऊ'र में हैवो एक दर्द है जो क़ल्ब-ए-ना-सुबूर में है

    12.4K reads
  4. शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुई

    शोर इतना बढ़ा हर सदा गुम हुईभीड़ में मेरी आवाज़-ए-पा गुम हुई

    12.4K reads
  5. न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरह

    न फ़र्श-ए-ख़ाक पे ठहरेंगे नक़्श-ए-पा की तरहरवाँ-दवाँ हैं फ़ज़ाओं में हम हवा की तरह

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like