जिस का राहिब शैख़ हो बुत-ख़ाना ऐसा चाहिए

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

जिस का राहिब शैख़ हो बुत-ख़ाना ऐसा चाहिए

मोहतसिब साक़ी बने मय-ख़ाना ऐसा चाहिए

रखता है सर-ख़ुश हमें एक चश्म-ए-मयगूँ का ख़याल

हो न जो पैमाँ-शिकन पैमाना ऐसा चाहिए

हो ख़याल-ए-दैर दिल में और न हो पास-ए-हरम

आशिक़ों का मसलक-ए-रिंदाना ऐसा चाहिए

इक निगाह-ए-नाज़ पर क़ुर्बां करे होश-ओ-ख़िरद

इश्क़-बाज़ी के लिए फ़रज़ाना ऐसा चाहिए

इस के दिल में सोज़ हो और उस के दिल में हो गुदाज़

शम्अ ऐसी चाहिए परवाना ऐसा चाहिए

शम्अ साँ घुलते रहें हम और न हो उस को लगन

'मशरिक़ी' माशूक़ बे-परवाना ऐसा चाहिए

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश