वुसअ'त-ए-बहर-ए-इश्क़ क्या कहिए

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

वुसअ'त-ए-बहर-ए-इश्क़ क्या कहिए

इब्तिदा हो तो इंतिहा कहिए

तेरे जौर-ओ-जफ़ा को क्या कहिए

नाज़ कहिए उन्हें अदा कहिए

उस सितमगर को ओर क्या कहिए

सारे झूटों का पेशवा कहिए

पूछना चाहिए तबीबों से

दर्द-ए-दिल की है ये दवा कहिए

हम भी मुँह में ज़बान रखते हैं

कुछ समझ कर बुरा भला कहिए

ग़ैरों के सामने बुला के मुझे

कहते हैं दिल का मुद्दआ' कहिए

न कोई यार है न है ग़म-ख़्वार

किस से अब दिल का माजरा कहिए

पीते हैं जो शराब मस्जिद में

ऐसे लोगों को पारसा कहिए

शर्म क्या है मुझे जो कहना हो

सामने सब के बरमला कहिए

वो जफ़ा-गर फ़लक सितमगर है

किसे अच्छा किसे बुरा कहिए

ग़ैर साथ आप के मज़े लूटें

हम उठाएँ जफ़ाएँ क्या कहिए

भूल कर ले गया सू-ए-मंज़िल

ऐसे रहज़न को रहनुमा कहिए

चार अगर यार हैं तो दस दुश्मन

राज़ दिल का न जा-ब-जा कहिए

जान से गर गया कोई आशिक़

इश्क़ की इस को इब्तिदा कहिए

क्या यही शर्त है मोहब्बत की

बे-वफ़ाओं को बा-वफ़ा कहिए

शैख़ पीते हैं जो मय-ए-उल्फ़त

उस को किस तरह नारवा कहिए

दिल का सीने का और जिगर का हाल

है ये वाजिब जुदा जुदा कहिए

हाल सुनते नहीं मिरा न सुनो

अपने दिल का तो माजरा कहिए

'मशरिक़ी' छोड़िए बुतों का ज़िक्र

सुब्ह उठ कर ख़ुदा ख़ुदा कहिए

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश