हैं बहुत देखे चाहने वाले

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ीसरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

1 min read · 12.4K reads

हैं बहुत देखे चाहने वाले

पर मिले कम निबाहने वाले

हम तुम्हारे हों चाहने वाले

तुम अगर हो निबाहने वाले

आब-ए-शमशीर के पियासे हैं

तेरे बिस्मिल कराहने वाले

आ के दुनिया में ऐ दिल-ए-नादाँ

काम मत कर उलाहने वाले

चाहे चाहे न चाहे चाहे वो

हम तो हैं उस के चाहने वाले

नहीं वो दोस्त बल्कि हैं दुश्मन

हैं जो तेरे सराहने वाले

'मशरिक़ी' बस बिगाड़ देते हैं

उन बुतों को सराहने वाले

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी
About the poet

सरदार गेंडा सिंह मशरिक़ी

View profile & all 26 Poems / Stories