काग़ज़ी है पैरहन - नज़्म

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

ये बे-नूर अंधी सियासत का बाज़ार है

मस्लहत की दुकाँ है

शनासा यहाँ अजनबी हैं

मसर्रत के लम्हे भी बे-जान हैं

जिस्म-ओ-जाँ की हक़ीक़त नहीं हैं

रिया-कार सोचों के

जामिद हिसारों में लिपटी हुई

सर-ज़मीन कह रही है

कि ये महफ़िल-ए-तंग-दामाँ है

साक़ी का ए'जाज़

मुतरिब की आवाज़

और नारा-ए-सरमदी कुछ नहीं है यहाँ

तो बस

ज़ौक़-ए-हस्ती का

बेदारी-ए-आरज़ू का असासा समेटो

उन्हीं बे-नवाई के ग़ारों में खो जाओ जा कर

जहाँ कोने कोने में

हर कुंज में हर-क़दम पर

सुकूत-ए-मुकम्मल का आसेब है

शोर-ओ-ग़ौग़ा का जंगल है

और गुलशन-ए-नुत्क़ बर्ग-ओ-बार-ओ-समर है

कि इस महबस-ए-फ़िक्र में ख़यालों की महशर-ख़िरामी

अँधेरों उजालों की तकरार-ए-पैहम नहीं है

इसी कुंज-ए-बे-गाँगी में छुपा लो दिल-ओ-जाँ

जहाँ सहर-ख़ेज़ बेदार रूहें

कभी नश्शा-ए-मय से सरशार थीं जो

ख़ुमार-ए-तमन्ना गँवा कर

सुबुक-नर्म-ख़्वाबों से दामन बचा कर

कार-गाह-ए-हुनर से निगाहें चुरा कर

ज़माने के नक़्श-ए-क़दम देखते देखते

सो गई हैं

कि वो बार-ए-हुर्रियत दीन-ओ-दिल से

सुबुक-बार सी हो गई हैं

अगर जान-ओ-दिल फिर भी

बेदारी-ए-आरज़ू

फ़ित्ना-साज़ी-ए-हक़-बीनी-ओ-गर्म-रफ़्तारी-ए-जुस्तजू पर मुसिर हूँ

तो दीवार-ए-महबस के रौज़न को आँखें बना लो

निगाहें उफ़ुक़ पर जमा लो

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  5. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like