सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

तिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

तिरे बग़ैर हर इक आरज़ू अधूरी है

जो तू मिले तो मुझे कोई आरज़ू न रहे

है जुस्तुजू में तिरी इक जहाँ का दर्द-ओ-निशात

तो क्या अजब कि कोई और जुस्तुजू न रहे

तिरी तलब से इबारत है सोज़-ओ-हयात

हो सर्द आतिश-ए-हस्ती जो दिल में तू न रहे

तू ज़ौक़-ए-कम-तलबी है तो आरज़ू का शबाब

है यूँ कि तू रहे और कोई जुस्तुजू न रहे

किताब-ए-उम्र का हर बाब बे-मज़ा हो जाए

जो दर्द मैं न रहूँ और दाग़ तू न रहे

ख़ुदा करे न वो उफ़्ताद आ पड़े हम पर

कि जान-ओ-दिल रहें और तेरी आरज़ू न रहे

तिरे ख़याल की मय दिल में यूँ उतारी है

कभी शराब से ख़ाली मिरा सुबू न रहे

वो दश्त-ए-दर्द सही तुम से वास्ता तो रहे

रहे ये साया-ए-गेसू-ए-मुश्क-बू न रहे

करो हमारे ही दाग़ों से रौशनी तुम भी

बड़ा है दर्द का रिश्ता दुई की बू न रहे

नहीं क़रार की लज़्ज़त से आश्ना ये वजूद

वो ख़ाक मेरी नहीं है जो कू-ब-कू न रहे

इस इल्तिहाब में कैसे ग़ज़ल-सरा हो कोई

कि साज़-ए-दिल न रहे ख़ू-ए-नग़्मा-जू न रहे

सफ़र तवील है इस उम्र-ए-शो'ला-सामाँ का

वो क्या करे जिसे जीने की आरज़ू न रहे

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  2. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  3. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  4. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads
  5. ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैं

    ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैंअँधेरी रात की तन्हाइयाँ कुछ और कहती हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like