शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

काश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

चीर दे क़ल्ब-ए-ज़मीं तोड़ दे ज़ंजीर-ए-ज़माँ

छेड़ अब ऐसा फ़साना-ए-दिल-ए-नादार कोई

नाला-ए-दिल से जिगर होता है छलनी यारब

सब्र करती हूँ तो चल जाती है तलवार कोई

बुझ गई राह-ए-वफ़ा डूब गई सुब्ह-ए-उमीद

ले के अब आएगा क्या वा'दा-ए-दीदार कोई

एक एक कर के हुई बज़्म-ए-मोहब्बत ख़ाली

नज़र आता नहीं अब यार वफ़ादार कोई

जाने किन जब्र की ज़ंजीरों में जकड़ी है हयात

हैं कहीं चारा-ए-वहशत के भी आसार कोई

ये ज़बाँ-ए-बंदी-ए-एहसास ये जब्र हालात

जुर्म है खोले अगर दीदा-ए-बेदार कोई

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

    इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैंदाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

    12.4K reads
  4. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads
  5. ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैं

    ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैंअँधेरी रात की तन्हाइयाँ कुछ और कहती हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like