इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

साजिदा ज़ैदीसाजिदा ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

इक नश्तर-ए-नज़र के तलबगार हम भी हैं

दाता हो तुम ग़मों के तो ग़म-ख़्वार हम भी हैं

हैराँ खड़े हुए उन्हीं राहों में हैं हनूज़

ऐ रहरवान-ए-कूचा-ए-दिल-दार हम भी हैं

दरिया समझ लिया जिसे निकला वही सराब

इक हर्फ़-ए-तिश्नगी के गुनहगार हम भी हैं

मुँह राह-ए-नज्द-ए-शौक़ से मोड़ा नहीं अभी

हाँ जुर्म-ए-ख़स्तगी के ख़तावार हम भी हैं

इस बाग़ में कि ज़ाग़-ओ-ज़ग़न हैं अमीन-ए-गुल

ख़ामोश देखने के सज़ा-वार हम भी हैं

साजिदा ज़ैदी
About the poet

साजिदा ज़ैदी

जन्म : मेरठ, उत्तर प्रदेश संबंधी : ज़ाहिदा ज़ैदी (बहन) LCCN : n81080166

View profile & all 33 Poems / Stories

More from साजिदा ज़ैदी

  1. सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहे

    सबा में मस्त-ख़िरामी गुलों में बू न रहेतिरा ख़याल अगर दिल के रू-ब-रू न रहे

    12.4K reads
  2. हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैं

    हम ने इक उम्र में क्या क्या न जहाँ देखे हैंआसमाँ देखे हैं और क़ा'र-ए-निहाँ देखे हैं

    12.4K reads
  3. शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोई

    शहर-ए-बे-मेहर में मिलता कहाँ दिलदार कोईकाश मिल जाता हमें मजमा-ए-अग़्यार कोई

    12.4K reads
  4. जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होता

    जो तिरी नज़र में पिन्हाँ न ये ए'तिबार होतामिरी जाँ ग़ुबार होती मिरा दिल मज़ार होता

    12.4K reads
  5. ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैं

    ख़याल-ए-सुब्ह की रानाइयाँ कुछ और कहती हैंअँधेरी रात की तन्हाइयाँ कुछ और कहती हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like