क्या क्या न तेरे सदमे से बाद-ए-ख़िज़ाँ गिरा

शैख़ अली बख़्श बीमारशैख़ अली बख़्श बीमार

1 min read · 12.4K reads

क्या क्या न तेरे सदमे से बाद-ए-ख़िज़ाँ गिरा

गुल बर्ग सर्व फ़ाख़्ता का आशियाँ गिरा

लिखने लगी क़ज़ा जो हमारी फ़तादगी

सौ बार हाथ से क़लम-ए-दो-ज़बाँ गिरा

जब पहुँचे हम किनारा-ए-मक़्सूद के क़रीब

तब नाख़ुदा जहाँ से उठा बादबाँ गिरा

मूबाफ़-ए-सुर्ख़ चोटी से क्या उन की खुल पड़ा

एक साइक़ा सा दिल पे मिरे ना-गहाँ गिरा

ता आसमाँ पहुँच के हुई आह सर-निगूँ

या रब हो ख़ैर फ़ौज-ए-अलम का निशाँ गिरा

उठ कर चला जो पास से उन के तो घर तलक

हर हर क़दम पे ज़ोफ़ से मैं ना-तवाँ गिरा

देखा जो दश्त-ए-नज्द में हाल-ए-तबाह-ए-क़ैस

महमिल से लैला कूद पड़ी सार-बाँ गिरा

दोज़ख़ पे क्यूँ न हो दिल-ए-'बीमार' ताना-ज़न

आतिश से इश्क़ की है पतिंगा यहाँ गिरा

शैख़ अली बख़्श बीमार
About the poet

शैख़ अली बख़्श बीमार

उपनाम : 'बीमार' मूल नाम : शैख़ अली बख़्श जन्म : बरेली, उत्तर प्रदेश निधन : 15 Dec 1854 संबंधी : निज़ाम रामपुरी (शिष्य)

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश