कौन दुनिया से बादा-ख़्वार उठा

शैख़ अली बख़्श बीमारशैख़ अली बख़्श बीमार

1 min read · 12.4K reads

कौन दुनिया से बादा-ख़्वार उठा

चश्म-ए-तर अब्र-ए-नौ-बहार उठा

खा के ग़श गिर पड़े खड़े बैठे

बैठ कर इस अदा से यार उठा

आतिश-ए-इश्क़ देख कर मालिक

अल-अमाँ अल-अमाँ पुकार उठा

दर्द ताज़ीम-ए-मर्ग को दिल में

शब-ए-फ़ुर्क़त हज़ार बार उठा

जीते-जी दौर-ए-आसमानी में

न ज़मीं से ये ख़ाकसार उठा

अब्र-ए-रहमत ने दे दिया छींटा

बाद मरने के जब ग़ुबार उठा

वहशत-ए-दिल ने फिर निकाले पाँव

फिर तहम्मुल का इख़्तियार उठा

फिर जुनूँ फ़स्ल-ए-गुल में लाया रंग

फिर मैं होने को शर्मसार उठा

हाल-ए-'बीमार' जा-ए-रिक़्क़त है

मरहम-ए-दिल का ए'तिबार उठा

चोर ज़ख़्म-ए-जिगर में बैठ गया

चारागर हो के शर्मसार उठा

शैख़ अली बख़्श बीमार
About the poet

शैख़ अली बख़्श बीमार

उपनाम : 'बीमार' मूल नाम : शैख़ अली बख़्श जन्म : बरेली, उत्तर प्रदेश निधन : 15 Dec 1854 संबंधी : निज़ाम रामपुरी (शिष्य)

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएइश्क़ है तो इश्क़ का इज़हार होना चाहिएआप को चेहरे से भी बीमार होना चाहिए— मुनव्वर रानाअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश