रंजिश तिरी हर दम की गवारा न करेंगे

शैख़ अली बख़्श बीमारशैख़ अली बख़्श बीमार

1 min read · 12.4K reads

रंजिश तिरी हर दम की गवारा न करेंगे

अब और ही माशूक़ से याराना करेंगे

बाँधेंगे किसी और ही जोड़े का तसव्वुर

सर ध्यान में उस ज़ुल्फ़ के मारा न करेंगे

इम्कान से ख़ारिज है कि हूँ तुझ से मुख़ातिब

हमनाम को भी तेरे पुकारा न करेंगे

यक बार कभी भूले से आ जाएँ तो आ जाएँ

लेकिन गुज़र इस घर में दोबारा न करेंगे

क्या ख़ूब कहा तू ने जो खोलूँ अभी आग़ोश

मिलने से मिरे आप किनारा न करेंगे

गो ख़ाक में मिल जाएँ हम और वज़्अ बदल जाएँ

पर तुझ से मुलाक़ात ख़ुद-आरा न करेंगे

उस नर्गिस-ए-'बीमार' से रखते हैं शबाहत

हरगिज़ सू-ए-अबहर भी इशारा न करेंगे

शैख़ अली बख़्श बीमार
About the poet

शैख़ अली बख़्श बीमार

उपनाम : 'बीमार' मूल नाम : शैख़ अली बख़्श जन्म : बरेली, उत्तर प्रदेश निधन : 15 Dec 1854 संबंधी : निज़ाम रामपुरी (शिष्य)

View profile & all 10 Poems / Stories