ख़याल उस का सभी मौसमों में रहता है

शाहीन ज़ैदीशाहीन ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

ख़याल उस का सभी मौसमों में रहता है

वो मेरी सोच के सब ज़ावियों में रहता है

न पेश आओ कभी उस से बे-रुख़ी के साथ

किसी के हिज्र के जो दाएरों में रहता है

तिरे फ़िराक़ में दिल को सुकूँ नहीं मिलता

ये एक बोझ मिरी धड़कनों में रहता है

उसे भी अपनी वफ़ाओं की लाज रखनी है

मिरा भी इश्क़ कई मरहलों में रहता है

न-जाने हूक सी उठती है क्या मिरे दिल से

कि मेरा साथी बड़ी मुश्किलों में रहता है

शाहीन ज़ैदी
About the poet

शाहीन ज़ैदी

मूल नाम : सय्यददा शाहीन ज़ैदी जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like