दिल में इक इज़्तिराब रहने दो

शाहीन ज़ैदीशाहीन ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

दिल में इक इज़्तिराब रहने दो

ज़ख़्म मेरे गुलाब रहने दो

प्यास का एक दश्त है मुझ में

चश्म को ज़ेर-ए-आब रहने दो

अपने एहसान ही जताते रहो

मेरे ग़म का हिसाब रहने दो

मेरे कच्चे घड़े की क़िस्मत में

एक बिफरा चनाब रहने दो

शहर से छिन गई है बीनाई

सूरतें बे-नक़ाब रहने दो

राह-ए-फ़ुर्क़त का आसरा 'शाहीन'

इक अधूरा सा ख़्वाब रहने दो

शाहीन ज़ैदी
About the poet

शाहीन ज़ैदी

मूल नाम : सय्यददा शाहीन ज़ैदी जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 4 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like