सितम के साथ रहना है सज़ा के साथ रहना है

शाहीन ज़ैदीशाहीन ज़ैदी

1 min read · 12.4K reads

सितम के साथ रहना है सज़ा के साथ रहना है

वफ़ा बन कर मुझे उस बेवफ़ा के साथ रहना है

तबस्सुम-रेज़ रहना है लबों को सी के रखना है

जलाने हैं दिये और फिर हवा के साथ रहना है

तिरी बेबाक नज़रों ने मुझे ये हौसला बख़्शा

मुझे अश्कों में ढल कर भी अदा के साथ रहना है

अभी उम्मीद है दिल को वो शायद लौट ही आए

अभी कुछ रोज़ सज्दे में दुआ के साथ रहना है

मिरी आँखों के सब सपने अगरचे टूट भी जाएँ

मुझे तल्क़ीन है इस की सज़ा के साथ रहना है

शाहीन ज़ैदी
About the poet

शाहीन ज़ैदी

मूल नाम : सय्यददा शाहीन ज़ैदी जन्म : लाहौर, पंजाब

View profile & all 4 Poems / Stories