जंगलों में बारिशें हैं दूर तक

शाहिदा तबस्सुमशाहिदा तबस्सुम

1 min read · 12.4K reads

जंगलों में बारिशें हैं दूर तक

जिस्म में फिर वहशतें हैं दूर तक

रास्तों में छुप गईं रातें कहीं

ख़्वाब-गह में आहटें हैं दूर तक

क़ुर्ब के लम्हों की हैराँ कोख में

कुछ बिछड़ती साअतें हैं दूर तक

वो कहीं गुम हो कहीं मिल जाऊँ मैं

धुँद जैसी चाहतें हैं दूर तक

घुल रही है जिस्म में तन्हा हवा

फुर्क़तों में फ़ुर्क़तें हैं दूर तक

ज़र्द पत्ते शाम फिर बिखरा गई

साँस लेती हिजरतें हैं दूर तक

डस गई है पेड़ को भीगी हवा

शाख़ पर नीलाहटें हैं दूर तक

ग़र्क़ होते शहर की जाँ से अलग

पानियों पर राहतें हैं दूर तक

कितनी बातें अन-कही सी रह गईं

नुत्क़-ए-जाँ में हैरतें हैं दूर तक

शाहिदा तबस्सुम
About the poet

शाहिदा तबस्सुम

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकुछ खिलौने कभी आँगन में दिखाई देतेकाश हम भी किसी बच्चे को मिठाई देते— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजजन्मभूमि आजएक बार धरती की तरफ़ देखोलोगों की तरफ़ देखों एक बार।— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायमेरे देश मेंमेरे देश मेंजहाँ बारिश की थकी हुई बूँदें अपनी कुबड़ी पीठ पर— हुकुम ठाकुरवृक्ष लोकसामान्य लोक से पहुँचना चाहता हूँ कहीं। जाता हूँ नदी के निर्जनतट पर। मैं लहरों की ओर देखता रह गया और संध्याकाश में उग— बिप्लव चौधुरी