उसे जब भी देखा बहुत ध्यान से

शाहिदा तबस्सुमशाहिदा तबस्सुम

1 min read · 12.4K reads

उसे जब भी देखा बहुत ध्यान से

तो पलकों में आईने सजने लगे

ख़ुशा ऐ सर-ए-शाम भीगे शजर

तिरे ज़ख़्म कुछ और गहरे हुए

मुसाफ़िर पे ख़ुद से बिछड़ने की रुत

वो जब घर को लौटे बहुत दिल दुखे

कहीं दूर साहिल पे उतरे धनक

कहीं नाव पर अम्न-बादल चले

बहुत तीरगी मेरे महलों में थी

दरीचे जो खोले तो मंज़र उगे

अजब आँच है दिल के दामन तलक

कोई आग जैसे हवा में बहे

बहुत दस्तकें थीं वो ठहरा भी था

हवा तेज़ हो जब तो क्या दर खुले

वो चाहा गया था जिन्हें टूट कर

पराए मिले थे पराए गए

तिरा नुत्क़ ही मुझ को ज़ंजीर था

अभी तक न मुझ से ये हल्क़े खुले

शाहिदा तबस्सुम
About the poet

शाहिदा तबस्सुम

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी