मैं ज़हर रही हर शाम रही

शाहिदा तबस्सुमशाहिदा तबस्सुम

1 min read · 12.4K reads

मैं ज़हर रही हर शाम रही

बारिश की हवा बदनाम रही

पाताल में दरिया जज़्ब हुए

मैं सतह रही दो-गाम रही

इम्कान-ए-असर पर शम्अ'-ए-दुआ

बुझने की अदा का नाम रही

मिरे तन्हा दश्त के जज़्बों में

तिरी याद तह-ए-आलाम रही

कोंपल को धूप हवा से क्या

मिट्टी की नमी नाकाम रही

बादल मिरी छत पर कब ठहरे

दीवार पे गहरी शाम रही

इस घर के अँधेरे लम्हों में

बस एक किरन सर-ए-बाम रही

मैं छाँव के सुख से लौट गई

तिरी धूप मिरा आराम रही

शाहिदा तबस्सुम
About the poet

शाहिदा तबस्सुम

View profile & all 8 Poems / Stories