हवाएँ चाँदनी में काँपती हैं

शाहिदा तबस्सुमशाहिदा तबस्सुम

1 min read · 12.4K reads

हवाएँ चाँदनी में काँपती हैं

मिरा महताब दुख पहचानती हैं

उतर सकती नहीं हुस्न-ए-बयाँ में

जो रातें हर्फ़-ए-जाँ को काटती हैं

भँवर पायल मिरे पैरों से उलझी

तिरी यादों की लहरें नाचती हैं

मिरी आँखों में साहिल तक नमी है

मगर नज़रें कि सहरा छानती हैं

बदन में चुप अंधेरा सो रहा है

उमंगें एक तारा माँगती हैं

हरी ये किश्त-ए-जाँ क्या हो सकेगी

ज़मीनें तो नुमू से भागती हैं

शाहिदा तबस्सुम
About the poet

शाहिदा तबस्सुम

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी