जुगनू चाँद सितारे ले कर आई हूँ

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

जुगनू चाँद सितारे ले कर आई हूँ

तोहफ़े कितने प्यारे ले कर आई हूँ

इन सुनसान फ़ज़ाओं की ख़ामोशी में

मैं आवाज़ के धारे ले कर आई हूँ

ज़ुल्मत-ए-शब में कुछ तो हो उम्मीद-ए-सहर

अश्कों के कुछ तारे ले कर आई हूँ

देख बयाज़-ए-शेर में कितनी ख़ुश्बू है

फूल मैं कितने सारे ले कर आई हूँ

'शाहिदा' इन तारीक फ़ज़ाओं की ख़ातिर

आशाओं के तारे ले कर आई हूँ

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like