रिवाजों में रवादारी बहुत है

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

रिवाजों में रवादारी बहुत है

यहाँ रिश्तों की बीमारी बहुत है

बहुत ही टूट कर मिलती है दुनिया

मगर इस में अदाकारी बहुत है

कहीं पहचान में धोका न खाना

कि चेहरों पर रिया-कारी बहुत है

उठा लेंगे किरन का बोझ कल हम

अभी ये रात ही भारी बहुत है

मगर है शर्त साँसों की ज़मानत

सफ़र की यूँ तो तय्यारी बहुत है

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories