सफ़र है धूप का और साथ साए रखती हूँ

शाहिदा लतीफ़शाहिदा लतीफ़

1 min read · 12.4K reads

सफ़र है धूप का और साथ साए रखती हूँ

किसी की याद को दिल में छुपाए रखती हूँ

मिरा ख़याल तो कोई बदल नहीं सकता

जो राय रखती हूँ बस एक राय रखती हूँ

हवा हो कितनी ही सरकश फ़ज़ा हो यख़-बस्ता

मैं अपने दिल का अलाव जलाए रखती हूँ

उदास मैं कभी तन्हाइयों में भी न रही

तिरे ख़याल की महफ़िल सजाए रखती हूँ

ये मुम्किनात में शामिल है वो पलट आए

हमेशा दिल की ये ख़ाली सराए रखती हूँ

शाहिदा लतीफ़
About the poet

शाहिदा लतीफ़

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like